Latest New Jokes of Santa Banta in hindi
बंता भाषण दे रहा था! जब तक उसका भाषण खतम हुआ सारे श्रोता चले गये, सिर्फ़ संता रह गया! बंता: मुझे ख़ुशी है कि आप ही केवल ऐसे ब्यक्ति हैं जिन्हें मेरा भाषण समझ आया है! संता: जी ऐसी बात नहीं! दरअसल आपके बाद मेरा भाषण है!
संता: तुम गाड़ी चलाओ, मैं भगवान् को प्रार्थना करूँगा! बंता: क्यों क्या तुम्हें मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं है? संता: क्या तुम्हें मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं है?
बंता: शाहरुख़ खान एक लड़कियों के कॉलेज में आया तो उसे 2 घंटे में 2000 लड़कियों ने किस किया! संता: अगर शाहरुख़ की जगह मैं होता तो उन 2000 में से अपनी पसंद की एक ही लड़की को 2 घंटे किस करता!
संता: अगर मैं किसी अमीर लड़की से शादी करलूँ तो मेरी समस्यायें खत्म हो जायेंगी! बंता: तो तुम शादी करवा क्यों नहीं लेते? संता: मुझे अपनी पत्नी से डर लगता है!
संता: मैंने आपको छाता दिया था, वो कहां हैं? बंता: वह तो मुझसे मेरा दोस्त ले गया! आपको चाहिये था क्या? संता: नहीं, जिससे मैंने वह छाता माँगा हुआ था उसने कहा है कि जिससे उसने छाता लिया था वह उसे वापिस मांग रहा है!
बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? संता: मेरी पत्नी! बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? संता: दूसरों की पत्नी!
latest new jokes of santa banta in hindi
बंता: बिल्ला इतनी शराब क्यों पीता है? संता: वो ज्यादा शराब सिर्फ टेंशन में पीता है! बंता: उसको किस बात की टेंशन है! संता: यही कि वह शराब ज्यादा पीता है!
संता: हर महीने मैं अपने पिता को चैक भेजता हूँ! बंता: यह तो बहुत अच्छी बात है, फिर आपके पिता उस चैक का क्या करते हैं? संता: दस्तखत करके मुझे वापिस भेज देते हैं!
संता: आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तीन चीजें छोड़नी पड़ेंगी! बंता: कौन कौन सी? संता: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर!